गिरिडीह | टी सीरीज गायक सुनील केडिया ने शनिवार को रांची के मोराबादी मैदान में झारखंड सरकार के कला संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित सुबह सवेरे कार्यक्रम में दमदार प्रस्तुति दी। केडिया ने सुबह के रागों पर आधारित आज राधा ब्रज को चलीए सांवरियां प्यारे रे, खेले मसाने में होली दिगम्बर प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। श्रोताओं की फरमाइश पर केडिया ने कई गजल और भजन भी पेश किए।