पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीसीएल सब स्टेशन में चाेरी करने वालों को ग्रामीणों ने खदेड़ा, सामान छोड़ भाग िनकले चोर

सीसीएल सब-स्टेशन में चाेरी करने वालों को ग्रामीणों ने खदेड़ा, सामान छोड़ भाग िनकले चोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोयलांचल क्षेत्र अंतर्गत बनियाडीह सब स्टेशन में बीती रात चोरों के गिरोह ने चोरी का भरपूर प्रयास किया। लेकिन आसपास के ग्रामीणों को चोरी की भनक लग गई। मौके पर दर्जनभर लोग पहुंच कर सब स्टेशन में कार्यरत कर्मियों के साथ मिलकर चोरों के इस मंसूबे को नाकाम कर दिया। ग्रामीणों के खदेड़ने की वजह से चोर अपनी दो पहिया वाहन एवं चोरी किया हुआ सामन छोड़कर अपनी जान बचा कर भाग खड़े हुए। गिरिडीह सीसीएल क्षेत्रों में चोरों का गिरोह बीते कुछ सप्ताह से ज्यादा ही सक्रिय है। पिछले एक महीने में सीसीएल क्षेत्र के बनियाडीह स्टोर रूम, कांटा घर, कैश काउंटर कार्यालय समेत कई जगहों पर चोरी का प्रयास किया है। वहीं सब स्टेशन में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा विभाग के अभियंता रामाश्रय प्रसाद को घटना की जानकारी दी गई। जिसे लेकर अधिकारी रामाश्रय प्रसाद ने सीसीएल के सुरक्षा विभाग को संबंधित घटना से अवगत कराया।

सीसीएल सब स्टेशन में जुटी भीड़।

खबरें और भी हैं...