सदर एसडीएम सह ननि की कार्यपालक पदाधिकारी विजया जाधव के फरमान ने शाहाबादी मार्केट स्थित सिटी लाइफ, आकाश दीप, ग्रीन पार्क को नोटिस जारी कर पार्किंग शुल्क ननि में जमा करने का आदेश जारी किया है। जारी पत्र में जाधव ने सिटी लाइफ प्रबंधक को प्रतिमाह 10150 रूपया, 91 वर्ग फीट जमीन का ठसतेमाल कर रही ग्रीन पार्क को प्रतिमाह 2275 रूपया, 105 वर्गफीट जमीन का इस्तेमाल कर रही आकाशदीप को प्रतिमाह 2625 रूपया प्रतिमाह ननि में जमा करने का निर्देश दिया है। जारी पत्र में उन्होंने कहा है कि शुल्क जनवरी 2018 से जमा करनी है।