पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

आपत्तिजनक फोटो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोशल मीडिया के फेसबुक में नाबालिग बच्ची का आपत्तिजनक फोटो वायरल होने के मामले में गिरिडीह पुलिस ने रविवार को पचंबा के काली मंडा निवासी चंदन साहा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़ित बच्ची सदर प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने बच्ची की तस्वीर फेसबुक में कुछ दिनों पहले वायरल किया। जबकि मामला रविवार को सामने आया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक को काली मंडा के समीप उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है। वैसे सूत्रों की मानें तो आरोपी युवक चंदन साहा ने अपने अपराध को पुलिस के समक्ष स्वीकार कर लिया है। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि पीड़ित बच्ची ने आरोपी युवक के खिलाफ थाना में केस दर्ज कराया है या नहीं। लेकिन पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर उसके द्वारा किए गए अपराध का कारण पता लगाने में जुटी हुई है। आरोपी युवक की पहचान पीड़िता से फेसबुक के माध्यम से होने की बात सामने आ रही है।

खबरें और भी हैं...