इनर व्हील क्लब गिरिडीह द्वारा शहर के मकतपुर स्थित रानी लक्ष्मी बाई कन्या मध्य विद्यालय को हैप्पी स्कूल घोषित किए जाने के बाद क्लब की और से स्कूल को मिले सुविधाओं का उद्घाटन भी शनिवार को पूरे भव्य रूप से किया गया। बांबे हार्बर क्लब और इनर व्हील क्लब के ज्वाइंट आर्थिक सहयोग 90 हजार की राशि से स्कूल के भवन को रंग-रोंगन, लाईब्रेरी, शौचालय निर्माण के साथ शुद्ध जल के मशीन लगाने के साथ छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपब्लध कराने को लेकर क्लब की और से हर वह सुविधा मुहैया कराया गया। जिसे छात्राओं को कोई परेशानी नहीं हो। स्कूल के नए आर्कषक स्वरूप के हुए उद्घाटन को लेकर जहां मौके पर स्कूल के प्राध्यानाध्यापक के अलावे क्लब की अध्यक्ष चंचल भदानी, पूर्व अध्यक्ष प्रभा रघुनंदन, पूनम सहाय, रश्मि गुप्ता, मौसमी सरकार, महिला कॉलेज की लेक्चरर मधुश्री सन्यॉल, नम्रता राजगढ़िया, रेखा तर्वे, संगीता बसईवाला मौजूद रही। वहीं अध्यक्ष चंचल ने लक्ष्मी बाई स्कूल के हैप्पी स्कूल घोषित किए जाने को लेकर कहा कि रोटरी इंडिया लिटरेसी अभियान के तहत क्लब हर वैसे स्कूलों को पहले एडॉप्ट करती है फिर जरूरत के अनुसार सुविधा उपलब्ध कराती है। जिसे छात्रों को बेहतर शिक्षा हासिल करने को लेकर कोई परेशानी नहीं हो। लिहाजा, लक्ष्मी बाई कन्या मध्य विद्यालय में भी जरूरत के अनुसार स्कूल भवन को रंग-रोगन कराने के बाद लाईब्रेरी, स्कूल की छात्राओं के लिए शौचालय व पेयजल का मशीन उपलब्ध कराया गया। साथ ही बैंच-डेस्क भी मुहैया कराया गया। जबकि क्लब द्वारा छात्राओं के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए खेल-कूद के समान भी दिए गए। इधर स्कूल के नए स्वरूप के उद्घाटन के मौके पर क्लब की पदाधिकारियों के साथ स्कूल के शिक्षक व काफी संख्या में छात्राएं मौजूद रही।
स्कूल के उद्घाटन में क्लब की पदाधिकारी, छात्राओं के साथ क्लब की पदाधिकारी।