गिरिडीह | पारा शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को आवेदन देकर रमजान को देखते हुए चार माह का बकाया मानदेय भुगतान की मांग की है। आवेदन में जिलाध्यक्ष नारायण महतो ने कहा कि पारा शिक्षक अल्प वेतन भोगी है। रमजान शुरू है, ऐसे में पारा शिक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है।