पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर जब्त, चालकों को भेजा जेल

अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर जब्त, चालकों को भेजा जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र के महतोडीह के पास अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त करने के साथ ट्रैक्टर चालकों को गिरफ्तार खनन पदाधिकारी विभूति नारायण प्रसाद ने मुफ्फसिल थाना पुलिस को सौंप दिया। वहीं ट्रैक्टर चालक अशोक दास, गुड्डू यादव और राजेन्द्र मुर्मू समेत चारों के खिलाफ पुलिस ने डीएमओ प्रसाद के दिए आवेदन के आधार थाना कांड संख्या 160/18 दर्ज कर चारों चालकों से पूछताछ कर जेल भेज दिया। जबकि चारों ट्रैक्टर को महतोडीह पुलिस पिकेट को सौंप दिया। थाना को दिए आवेदन में डीएमओ प्रसाद ने आरोप लगाते हुए कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर चारों ट्रैक्टरों को महतोडीह के समीप उस वक्त जब्त किया। जब चारों ट्रैक्टर महतोडीह के समीप बालू घाट से लोड होने के बाद औद्योगिक क्षेत्र की और जा रही थी। इसी दौरान चारों ट्रैक्टर को जब्त कर डीएमओ ने महतोडीह पुलिस पिकेट को सौंप दिया। जबकि चालकों को मुफ्फसिल थाना पुलिस को सौंप कर उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया। चारों ट्रैक्टर चालकों ने पूछताछ में सिर्फ यही बताया कि औद्योगिक क्षेत्र स्थित बालू घाट से बालू लोड होने के बाद उनलोगों को जानकारी दिया जाना था, कि चारों ट्रेक्टरों को कहां पहुंचाना है। जिसके इशारे में बालू लोड किया गया, उसे भी वह लोग नहीं जानते। वह कौन था, ओर कहां का रहने वाला था।

खबरें और भी हैं...