पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाबालिग के अपहरण के आरोपी को भेजा जेल

नाबालिग के अपहरण के आरोपी को भेजा जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवरी थाना कांड संख्या 96/18 के नामजद अभियुक्त थाना क्षेत्र बेहराडीह गांव निवासी विकास कुमार को देवरी पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि 11 मई को इसी थाना क्षेत्र के बेहराडीह गांव से एक नाबालिग लेकर भाग गया था। जिस पर युवती के पिता ने देवरी थाना में आवेदन देकर उक्त युवक पर नाबालिग के अपहरण करने का मामला दर्ज करवाया था। जिसे अपहृत नाबालिग सहित आरोपी को देवरी पुलिस द्वारा बुधवार को देवरी थाना क्षेत्र के चतरो से आरोपी युवक बरामद कर लिया गया। नाबालिग के पिता द्वारा दिए गए आवेदन के मुताबिक बीते 11 मई की रात उसकी नाबालिग बेटी घर से लापता हो गई। खोजबीन के क्रम में 12 मई को पता चला की बेहराडीह गांव के युवक विकास कुमार मिश्रा द्वारा भगा ले जाया गया। इस बावत देवरी के थाना प्रभारी केदारनाथ प्रसाद ने बताया कि नाबालिग को बरामद कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। वहीं नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया। मेडिकल िरपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

खबरें और भी हैं...