पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संवेदक को कार्य में बाधा हो तो करें संपर्क : एसडीएम

संवेदक को कार्य में बाधा हो तो करें संपर्क : एसडीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | नगर निगम की कार्यपालक पदाधिकारी विजया जाधव ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की अड़चन बर्दाश्त नहीं की जायेगी। विदित हो कि संवेदकों के साथ संपन्न बैठक में कई लोगों ने शिकायत की थी कि विकास कार्य के दौरान स्थानीय स्तर पर कई प्रकार की बाधा उत्पन्न की जाती है। कई संवेदकों ने कार्यपालक पदाधिकारी को बताया कि कई विकास कार्य स्थानीय वार्ड पार्षद द्वारा कार्य का शिलान्यास नहीं किये जाने के कारण शुरू नहीं हो पाती है। संवेदकों ने कार्यपालक पदाधिकारी से गुजारिश की कि राज्य स्तरीय ऑनलाइन शिलान्यास की तर्ज पर यहां भी इस परंपरा की शुरूआत की जाय। संवेदकों ने मांग रखा कि कार्य पूर्ण होने पर स्थानीय स्तर पर कार्य का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाए।

खबरें और भी हैं...