पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम आवास लाभुक के खाते से उड़ाए 30 हजार

पीएम आवास लाभुक के खाते से उड़ाए 30 हजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | देवरी पखंड के रमनीटांड़ के प्रधानमंत्री आवास लाभुक तालो हेम्ब्रम के खाते से 30 हजार रुपए की अवैध निकासी हो गई। तालो हेम्ब्रम का खाता बैंक ऑफ इंडिया देवरी में है। देवरी बीडीओ देवेश कुमार द्विवेदी ने डीडीसी मुकुंद दास को इससे अवगत कराया है। इस संबंध में डीसीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास लाभुक के खाते से 13 नवंबर 2017 को 10 हजार रुपए 6 अप्रैल 2018 को 10 हजार और 4 मई 2018 को 10 हजार रुपए की निकासी कर ली गई है। इस खाते से लाभुक 30 हजार रुपए गायब हो गया है। लाभुक के खाते से राशि निकासी बैंक ऑफ इंडिया देवरी शाखा बीसी के द्वारा निकासी किए जाने की मामला था, लेकिन बैंक अॉफ इंडिया प्रबंधक द्वारा इंकार किया जा रहा है। लिहाजा देवरी बीडीअो को अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज का निर्देश दिया गया है। कहा की गिरिडीह जिला साइबर क्राइम का हब बन गया है। ऐसे में साइबर क्राइम भी हो सकता है। इसलिए प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों को सचेत रहना पड़ेगा। उसके बैंक खाते से राशि कब निकाल ली जाएगी। यह कोई नहीं जानता। जिला प्रशासन साइबर क्राइम के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...