पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गावां में पुल का टेंडर नहीं मिलने पर संवेदक ने समर्थकों के साथ दिया धरना

गावां में पुल का टेंडर नहीं मिलने पर संवेदक ने समर्थकों के साथ दिया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गावां के डंडकोल मेंं पुल निर्माण कार्य संवेदक कलावती देवी को नहीं मिलने के मामले को लेकर गुरुवार को दर्जनों सर्मथकों के साथ अधीक्षण अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्यालय के समक्ष गिरिडीह में दर्जनों सर्मथकों के साथ गुरुवार को अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठ गई। अनशन पर बैठने के 4 घंटे के बाद अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचकर अनशनधारी संवेदक से बात करने के बाद अनशन स्थगित कर दी गई। इस संबंध मेंं ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोहर कुमार ने कहा की 9 अप्रैल 2018 को एनअारईपी विभाग द्वारा गावंा प्रखंड के डंडकोल एवं पंडरिया के मध्य में 96 लाख 87 हजार की लागत से उच्चस्तरीय पुल का निर्माण किए जाने को लेकर अनाबद्ध योजना के तहत एनआरईपी विभाग द्वारा 9 अप्रैल 2018 को निविदा प्रकाशित कि गई थी। इस निविदा में पुल निर्माण किए जाने को लेकर गावां प्रखंड की चिहुंटिया निवासी कलावती देवी संवेदक एवं सदर प्रखंड के निवासी प्रभाकर राय ने 13 अप्रैल 2018 को निविदा डाला था। जिसमें एक उच्च स्तरीय पुल निर्माण किए जाने की अनुभव प्रमाण पत्र संवेदक कलावती देवी के द्वारा दी गई थी। जबकि प्रभाकर राय द्वारा दो उच्च स्तरीय पुल निर्माण किए जाने का अनुभव प्रमाण दिया गया था। कार्य अनुभव के अधार पर संवेदक प्रभाकर राय को डंडकोल मेंं पुल निर्माण की अनुमति दी गई। जिससे आक्रोशित कलावती अपने लोगों के साथ गुरुवार को अनशन पर बैठ गई। हालांकि बाद में एनआरईपी के कार्यपालक अभियंता मनोहर कुमार पहुंचे और मामले की जांच का आश्वासन दिया। कहा कि जांच रिपोर्ट आने तक पुल निर्माण कार्य स्थगित रहेगा। इसके बाद अनशन समाप्त हुआ। जहां संवेदक को पुल निर्माण कार्य नहीं मिलने को लेकर वह अनशन पर बैठी थी।

खबरें और भी हैं...