पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बकाया वेतन की मांग को लेकर धरना देंगे जिप कर्मी

बकाया वेतन की मांग को लेकर धरना देंगे जिप कर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | 11 माह से बकाया वेतन की मांग को लेकर आक्रोशित जिला परिषद कर्मियों ने गुरुवार को जिला परिषद परिसर में बैठक की, और आगामी 23 मई से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का निर्णय लिया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जैकी आलम ने कहा की 11 माह से वेतन नहीं मिलने के कारण वे लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। जिप के कर्मियों को 11 माह से वेतन नहीं मिलने के मामले को लेकर 19 मई को जिप कर्मियोंं द्वारा जिप परिसर में धरना देने का निर्णय लिया गया था। लेकिन प्रधान लिपिक सुबोध कुमार ने आश्वस्त किया था कि 18 मई को सभी कर्मियों का वेतन भुगतान हो जाने की संभावना है। प्रधान लिपिक के आश्वासन के बाद जिप कर्मियों ने 19 मई की धरना को स्थगित कर दिया था। लेकिन 17 मई तक भुगतान नहीं हुआ। ऐसे में गुरुवार को बैठक कर निर्णय लिया गया कि यदि 22 मई तक पूर्व जिप कर्मियों को वेतन भुगतान नहीं किया गया तो 23 मई 2018 को वेतन भुगतान एवं लंबित मामले को लेकर जिला परिषद परिसर में अनिश्चित कालीन धरना देंगे। जिप कर्मियों द्वारा बैठक में संघ का निर्माण किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से जैकी आलम को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि सचिव बिरेन्द्र कुमार चौधरी और संरक्षक जेबा प्रवीण को बनाया गया। इस बैठक में बिरेन्द्र कुमार चौधरी, जयकला देवी, मोहम्मद तैयब, पवन कुमार, जेबा प्रवीण, रामकृष्ण प्रसाद, मिलड्रेड बेलारानी, मोहमद कुर्बाण, राजेश कुमार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...