पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माहुरी नवयुवक समिति कराएगी सामूहिक विवाह

माहुरी नवयुवक समिति कराएगी सामूहिक विवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | शहर के माहुरी छात्रावास में गुरूवार को केन्द्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जहां पूरे मंडल के नवयुवक समिति के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। वहीं बैठक में नवंबर माह मंे सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन करने का निर्णय लिया गया। मौके पर बैठक में समिति के कई पद पर पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता नवयुवक समिति के अध्यक्ष संजीत तर्वे ने किया। जबकि बैठक में सचिव हरिमोहन कंधवे, उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, सुनील चरणपहाड़ी, मीडिया प्रभारी पंकज बैशखियार, आलोक गुप्ता, विनय गुप्ता, सुनील चरणपहाड़ी, आशुतोष गुप्ता, पंकज लोहानी, राकेश तर्वे, नीतेश गुप्ता समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के सामूहिक विवाह को काफी भव्य रूप से करना है। समाज के गरीब बेटियों की शादी सुविधा के साथ कराना ही माहुरी नवयुवक समिति का लक्ष्य है।

खबरें और भी हैं...