पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईएमए ने दंत चिकित्सक के निधन पर शोक जताया

आईएमए ने दंत चिकित्सक के निधन पर शोक जताया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | दंत चिकित्सक डा राजीव रंजन सिन्हा के आकस्मिक निधन पर गुरूवार को आईएमए के अध्यक्ष डा विद्याभूषण के आवास पर शोकसभा का आयोजन किया गया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए चिकित्सकों ने दो मिनट का मौन रखा। आईएमए के अध्यक्ष डा भूषण ने मौके पर कहा कि डा सिन्हा आईएमए में सालों तक सक्रिय रहे और सामाजिक कार्यों में वे हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे। उनके निधन से आईएमए को अपूर्णीय क्षति हुई है। महिला विंग की अध्यक्ष डा अमिता राय ने कहा कि डा सिन्हा के निधन से दंत चिकित्सा के क्षेत्र में गिरिडीह को अपूरणीय क्षति हुई है। शोकसभा में डा जीसी सिन्हा, डा विनय गुप्ता, डा पी सहाय, डा शीला वर्मा, डा अमिता राय, डा मधुभूषण, डा राजेश कुमार, डा दीपक कुमार, डा प्रभात कुमार, डा कुलदीप नारायण, डा सिद्वार्थ संयाल, डा कमलेश्वर प्रसा, डा अनिल कुमार समेत कई चिकित्सक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...