पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांवों की दुर्दशा बताती है सरकार की वादाखिलाफी : माले

गांवों की दुर्दशा बताती है सरकार की वादाखिलाफी : माले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | भाकपा माले की बैठक गुरुवार को सदर प्रखंड के नारायणपुर में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता संतोष राय एवं वासुदेव राय ने संयुक्त रूप से किया तथा संचालन माले के गिरिडीह ग्रामीण क्षेत्र के जोनल प्रभारी शाहनवाज खान ने किया।

बैठक में स्थानीय सवालों तथा माले के संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। गांव के लोगों ने बताया कि उनकी सबसे प्रमुख समस्या गांव से निकलने के रास्ते में नाले पर पुल का नहीं होना है। इसके अलावा भी वे विकास के मामले में बहुत ही ज्यादा उपेक्षित हैं। गांव में पेयजल, शिक्षा से लेकर अन्य सवाल गंभीर हैं। गांव के अधिकांश लोग गरीब हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सिर्फ वोट के समय लोग नारायणपुर की ओर रुख करते हैं। माले के राज्य कमेटी सदस्य राजेश यादव ने कहा कि झारखंड निर्माण के 18 वर्ष होने को है, लेकिन इस इलाके की स्थिति इस बात का साफ इशारा करती है कि अब तक की सरकारों ने किस तरह से जनता के साथ सिर्फ वादाखिलाफी की है। मौके पर भिखारी राय, सुरेंद्र राय, इंद्रदेव राय, रति राय, कार्तिक राय, समेत अन्य महिला-पुरुष मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...