जिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को कर्नाटक में अनैतिक सरकार गठन में सहयोग के लिए टावर चौक पर राज्यपाल का पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष राय ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर मौजूद पूर्व सांसद सरफराज अहमद ने कहा कि भाजपा अपने फायदे के लिए नियम कानून को ताक पर रखकर कार्य करती रही है। कहा कि कांग्रेस ने जब गोवा व मणिपुर के विधानसभा चुनाव में अधिक सीट लाया तो उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया, वहां कांग्रेस को प्रोटोकाल की याद दिलायी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शब्बन खान, सतीश केडिया, महमूद अली खान, आलमगीर आलम, सीताराम पासवान, दीपक पाठक, दुर्गा प्रसाद, चंद्रशेखर सिंह, बलराम यादव, मो सकील, कैलाश वर्मा आदि थे।
पुतला दहन करते कांग्रेसी।