पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल में शौचालय व पानी की नहीं है व्यवस्था

स्कूल में शौचालय व पानी की नहीं है व्यवस्था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | जिला शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुजूर ने गुरुवार को सर जेसी बोस बालिका विद्यालय सभागार में विभिन्न उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर स्कूलों में पेयजल व शौचालय व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक के दौरान ही बात सामने आई कि कई हाईस्कूलों में छात्रों के लिए पेयजल व शौचालय की व्यवस्था नहीं है। कहीं शौचालय है भी तो पानी के अभाव में उसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है। बैठक की अध्यक्षता कर रही डीईओ कुजूर ने सभी प्रधानाध्यापकों को विद्यालय में पेयजल व शौचालय की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। कहा कि जिन विद्यालयों में रनिंग वाटर व शौचालय की व्यवस्था नहीं है वहां तत्काल यह सुविधा बहाल की जाय। डीईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को इंस्पायर योजना में शीघ्र निबंधन का निर्देश दिया। बैठक के संदर्भ में डीईओ ने बताया कि प्रधानाध्यापकों के साथ यह पहली बैठक थी, जिसमें विद्यालय में मौजूद सुविधाओं की जानकारी ली गई है। जहां कमियां है वहां सुधार का निर्देश दिया गया है। बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुई तो कठोर कार्रवाई की जायेगी। बैठक में डीईओ के अलावा प्रधानाध्यापक देवेन्द्र कुमार सिंह, सुशील कुमार सहित कई विद्यालयों के एचएम मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...