पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 20सूत्री बैठक से गायब रहने वालों को शोकॉज

20सूत्री बैठक से गायब रहने वालों को शोकॉज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | गिरिडीह सदर प्रखंड स्थित पंचायत समिति सभागार में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष भागीरथ मंडल की अध्यक्षता में की गई। बैठक में बीडीओ विभूति मंडल 20सूत्री उपाध्यक्ष संजीत सिंह पप्पू, अनूप सिन्हा, हरविंद्र सिंह बग्गा, बीणा देवी ने भाग लिया। 20सूत्री बैठक में नगर थाना, मुफ्फसिल थाना, मत्स्य विभाग, भू्मि संरक्षण पदाधिकारी, विद्युत विभाग के पदाधिकारी बैठक में अनुपस्थित रहने के मामले को लेकर सदस्यों ने 20सूत्री अध्यक्ष से कार्रवाई करने की मांग की। 20सूत्री अध्यक्ष ने बैठक में भाग नहीं लेने वाले पदाधिकारी पर शोकॉज नोटिस जारी करने का अनुरोध किया। 20सूत्री उपाध्यक्ष ने कहा कि बैठक में पदाधिकारी अनुपस्थित रहने के कारण मामले का समाधान करने में काफी कठिनाई हो रही है। जिससे 20सूत्री बैठक करने का कोई फायदा नहीं है। 20सूत्री अध्यक्ष ने कुरूमडीहा गांव में अवैध रूप से पोषण सखी चयन आंगनबाड़ी प्रवेक्षिका द्वारा अवैध से किए जाने का मामला उठाया। बीडीओ ने 20सूत्री सदस्यों को अाश्वासन देते हुए कहा की वह पाेषण सखी चयन की मामले की जांच स्वयं करके दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।

खबरें और भी हैं...