पचंबा में महिला को पीट कर किया जख्मी, भर्ती
पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम पचंबा के चंदनडीह में एक महिला समेत दो लोगों ने महिला को पीट कर जख्मी कर दिया। मारपीट की घटना को लेकर बताया जा रहा है कि चंदनडीह निवासी जगद्वीप महतो की प|ी मंगरी देवी घर से कुछ समान लाने दुकान जा रही थी। इसी दौरान चंदनडीह के ही विनोद महतो और उसके भाई दिलीप महतो ने अपनी प|ी देवकी देवी के साथ मिलकर मंगरी देवी को गांव में ही पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों के बीच मंगरी देवी के साथ तीनों आरोपियों द्वारा किए गए मारपीट की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मंगरी देवी को विनोद महतो, दिलीप व देवकी देवी से बचाते हुए घर पहुंचाया। पति गजद्वीप व बेटे दीपक आनन-फानन में सदर अस्पताल ले गए। जहां इलाज चल रहा है। मंगर देवी के साथ हुए मारपीट की जानकारी मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी है।