पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसबीआई मुख्य शाखा और सर्वेश्वरी आश्रम के पास खुली एसबीआई की एटीएम

एसबीआई मुख्य शाखा और सर्वेश्वरी आश्रम के पास खुली एसबीआई की एटीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मेन्द्र कुमार ठाकुर ने बरगंडा रोड स्थित सर्वेश्वरी आश्रम एवं स्टेट बैंक मुख्य शाखा के समक्ष दो एटीएम का उद्घाटन शुक्रवार को फीता काटकर किया। मौके पर प्रबंधक ने कहा कि ग्राहकों को सुविधा के लिए आज दो एटीएम शहर में खोला गया है। यदि शहर में और एटीएम की आवश्यकता होगी तो खोली जाएगी। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक द्वारा मिठाई बांटकर एटीएम उपयोग करने को कहा। मुख्य शाखा के शाखा प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया की जिले में स्टेट बैंक की 40 एटीएम है। जबकि शहर में 22 हो गई है। स्टेट बैंक ने शहर वासियों की कठिनाइयों को देखते हुए दो और एटीएम खोलने की निर्णय लिया गया। इस मौके पर स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक मुख्य प्रबंधक सीके सिंह, प्रमोद कुमार , मनीष कुमार सहायक मुकुल प्रसाद ,विजय कुमार आदि थे।

खबरें और भी हैं...