पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होम अप्लायसेंस से भरे ट्रक का नंबर और जीएसटी का ई वे बिल दोनों अलग, जब्त

होम अप्लायसेंस से भरे ट्रक का नंबर और जीएसटी का ई-वे बिल दोनों अलग, जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची के डिस्ट्रीब्यूटर से देवघर जा रहे व्हर्लपूल कंपनी के होम अपलाईंनस से भरे एक ट्रक को गिरिडीह सेलटैक्स विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरूवार की देर रात बेंगाबाद के समीप जब्त कर सेलटैक्स कार्यालय ले गई। जहां जब्त ट्रक का जांच किया जा रहा है। जब्त ट्रक में होम अपलाईंनस में क्या है फिलहाल, यह बताने में अधिकारी सक्षम नहीं दिखें। वैसे जब्त मालवाहक वाहन में करीब चार लाख का व्हर्लपूल कंपनी का वासिंग मशीन बताया जा रहा है। होम अपलाईंनस से भरे मालवाहक वाहन देवघर के किसी डीलर जयप्रकाश एजेंसी के द्वारा रांची से मंगाया जा रहा था। दरअसल, रांची के डिस्ट्रीब्यूटर ने जिस वाहन में होम अपलाईंनस को देवघर भेजने के लिए मालवाहक वाहन की व्यवस्था किया था। ई-वे बिल में किसी ओर वाहन का नंबर था, जबकि होम अपलाईंनस से भरे वाहन का नंबर कुछ और ही पाया गया। लिहाजा, इसकी गुप्त सूचना सेलटैक्स के आईबी को मिलने के बाद आईबी पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने गुरूवार देर शाम देवघर जाने के क्रम में होम अपलाईंनस से भरे वाहन को बेंगाबाद के समीप जब्त कर गिरिडीह सेलटैक्स कार्यालय को सौंप दिया। जहां वाहन का जांच किया जा रहा है। वैसे सेलटैक्स डीसी शंकर दयाल ने बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद हर कारोबारियों को कारोबार के लिए ई-वे बिल अब ऑनलाइन अपटूडेट करना होता है। ई-वे बिल में जिस वाहन से समान को भेजा जा रहा है। उसी वाहन के नंबर जिक्र होना जरूरी है। नहीं होने पर वह गलत ई-वे बिल माना जाता है।

बेंगाबाद में जब्त किया गया वाहन।

खबरें और भी हैं...