पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निगम कर्मी को व्यवसाई ने दी धमकी, केस दर्ज

निगम कर्मी को व्यवसाई ने दी धमकी, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह नगर निगम के सहायक राजेश चन्द्रा ने शहर के बीबीसी रोड मोड़ स्थित कारोबारी मो हसनैन के खिलाफ नगर थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। वहीं नगर निगम के सहायक चन्द्रा के दिए आवेदन के आधार पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 117/18 दर्ज कर मो हसनैन को नामजद अभियुक्त बनाया है। थाना को दिए आवेदन में सहायक चन्द्रा ने बीबीसी रोड के कारोबारी हसनैन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नगर निगम के अन्य कर्मियों के साथ गुरूवार की सुबह अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। इसी बीच जब वह कर्मियों के साथ बीबीसी रोड मोड़ पहुंचे और अतिक्रमणकारियों को हटाना शुरू किया, तो मोड़ के समीप कारोबारी हसनैन ने उन्हें वहां से भागने की बात कहते हुए मारपीट कर हाथ-पांव तोड़ने की धमकी दिया। हालांकि नगर निगम के कर्मियों ने आरोपी हसनैन को समझाते हुए कहा कि वे लोग सिर्फ कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देशों का पालन कर रहे है। समझाने के बावजूद हसनैन ने सहायक चन्द्रा से उलझते हुए वहां से जाने का धमकी दिया। जिसके बाद वह नगर थाना में धमकी देने का केस दर्ज कराया।

खबरें और भी हैं...