घोड़थंबा के भारतीय स्टेट बैंक शाखा ने ऋण मुक्ति लोक अदालत का आयोजन शुक्रवार सुबह चितमाटांड़ में किया । जिसमें गिरिडीह से बतौर मुख्य प्रबंधक मनीष कुमार, क्षेत्रीय एनपीए मैनेजर सुनील कुमार सिन्हा तथा शाखा प्रबंधक राजू सिंह मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक मनीष कुमार ने लोगों से कहा कि घोड़थंबा एसबीआई शाखा लगभग ढाई करोड़ के आसपास के एनपीए में कारोबार कर रहा है। कहा कि लोक अदालत का आयोजन आपके सुविधा के लिए किया गया। जिसमें लोग आएं और अपने पुराने लोन को बैंक के साथ सेटलमेंट कर दुबारा ऋण प्राप्त करें। शाखा प्रबंधक राजू सिंह ने कहा कि अभी तक कोई वसूली नहीं हो पाई है। लोगों में जागरूकता का अभाव है। मौके पर मनोज राय, दामोदर महतो, रंजीत राणा, राजदेव वर्मा, अरविंद कुमार, अरविंद कुमार, लक्ष्मण महतो, कपिल आदि उपस्थित थे।
ऋण मुक्ति लोक अदालत में मौजूद पदाधिकारी।