गिरिडीह | 25वें अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ग्रामीण विकास आश्रम देवघर तथा जैव विविधता पर्षद रांची के संयुक्त तत्वावधान में लेदा उच्च विद्यालय में निबंध लेखन, स्लोगन निर्माण एवं चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई। मौके पर ग्रामीण विकास आश्रम के सचिव पवन कुमार झा, प्राचार्य उप्पल प्रसाद, सहायक शिक्षक मुरारी कुमार समन्वयक प्रभाकर कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। सचिव पवन ने बताया कि निबंध लेखन में शंकर कुमार विश्वकर्मा प्रियम, अंजुमन खातून द्वितीय, सुप्रिया कुमारी तृतीय, स्लोगन लेखन में सुरूची कुमारी प्रथम, सुजाता कुमारी द्वितीय व रिया कुमारी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। वहीं चित्रांकन में दीपशिखा कुमारी प्रथम, नीतिश कुमार द्वितीय व सुधीर कुमार साहू को तृतीय पुरस्कार दिया गया।