एलआईसी मुख्य शाखा एटीएस सभागार में शुक्रवार को एलअाईसी अभिकर्ताओं की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता लियाफी के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्रा ने की। बैठक में डिवीजनल कांउसिल के सचिव नयन कुमार, कमल मंडल के कोषाध्यक्ष बीके ठाकुर, संयुक्त आरएस उपाध्याय ने मुख्य रुप से भाग लिया। बैठक में जिले में एलआईसी अभिकर्ताओं को हो रही कठिनाइयों पर विस्तृत रुप चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा की यदि लियाफी समस्याओं का समाधान शीघ्र मंडल कार्यालय हजारीबाग द्वारा नहीं किया गया तो लियाफी आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगा। उन्होंने एलआईसी मंडल कार्यालय के महाप्रबंधक से मांग करते हुए कहा पॉलिसी धारक को बोनस बढ़ाए जाने एवं अभिकर्ताओं की ग्रेच्युटी में बढ़ोतरी करने की मांग की। इस बैठक में लियाफी के जिला अध्यक्ष उत्तम बाजपेयी सहित अन्य लोग मौजूद थे।