सुभाष इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत पेयजल व स्वच्छता को लेकर कोयरीडीह तथा आसपास के क्षेत्रों में रैली निकाली। संस्था के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि एक स्वच्छ व निर्मल भारत का निर्माण तभी संभव है जब सभी वर्गों की इसमें भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण आबादी खुले में शौच करती है जो विभिन्न बीमारियों के कारक बनते हैं। छात्रों ने ग्रामीणों को पोस्टर के माध्यम से पेयजल को कैसे स्वच्छ रखें, कचरे का पूर्ण रूप से निदान कैसे किया जाए। निदेशक विजय सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती तक ग्रामीण इलाकों में छात्रों की मदद से जागरूक किया जाना है। प्राचार्य प्रो राजीव रंजन ने कहा कि स्वच्छता अभियान में तेजी लाने के लिए जरूरी है कि आम लोगो को पेयजल एवं स्वच्छता को लेकर जागरूकता लायी जाय। मौके पर आतीस परमहंस सिंह, आकाश परमहंस सिंह, स्वाति कृष्णा, बीरेंद्र कुमार, नेहा सिंह, कविता मंडल, प्रतिमा कुमारी, विशाल घोष, कुमार गौरव, इरशाद खान, ओमप्रकाश, मुदस्सर इमाम, राजेश कुमार, अजय कुमार व रौनक मौजूद थे।
रैली में शामिल एसपीएस इंस्टीट्यूट के छात्र।