गिरिडीह | शहर के धरियाडीह निवासी महिला नीरजा जैन का बैग के साथ तमाम कागजात गायब हो गया। अपने परिवार के साथ वह मधुबन गई थी, जहां बैग गायब हुआ है। जिसमें तमाम सर्टिफिकेट के साथ और भी कई सामान थे। इस बाबत उसके पिता प्रदीप जैन ने मधुबन थाना को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना को दिए आवेदन में प्रदीप जैन ने बताया है कि उनकी बेटी नीरजा जैन साल 2010 में सीबीएसई बोर्ड के बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल से पास हुई थी। कहा कि मधुबन में खरीदारी के दौरान बैग गायब हो गया। जिसमें उसकी बेटी के तमाम सर्टिफिकेट सहित अन्य सामान थे।