पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पवित्र माह ए रमजान के पहले जुम्मे की पढ़ी नामाज

पवित्र माह-ए-रमजान के पहले जुम्मे की पढ़ी नामाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुस्लिम समुदाय के पवित्र माह माह-ए-रमजान के पहले जुम्मे की नमाज शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के नमाजियों ने पूरे अकीदत के साथ अता किया। शहर के अलग-अलग मस्जिदों में जुम्मे की नमाज अता करने के लिए जुटे नमाजियों में युवाओं ने सबसे पहले मस्जिदों का सफाई किया।

जिसके बाद पूरे अकीदत के साथ नमाज अता करते देखे गए। वहीं शहर के स्टेशन रोड स्थित लाईन मस्जिद के समीप ही नमाजियों ने परंपरा का निर्वाहन करते हुए लाईन मस्जिद के बाहर बीच सड़क पर नमाज अता किया। गंगा-जमुनी की तहजीब का नजारा भी इस दौरान लाईन मस्जिद के बाहर नजर आया। जहां स्थानीय दूसरे समुदाय के दुकानदारों ने नमाजियों को नमाज अता करने का व्यवस्था कर रखा था। लिहाजा, नमाजियों ने पूरे उत्साह के साथ नमाज अता किया। शहर के मस्जिदों के साथ लाईन मस्जिद के साथ बीच सड़क पर काफी संख्या में युवाओं के साथ वृद्ध नमाजियों की भीड़ जुटी थी। इस दौरान सड़क की सफाई कर नमाजियों ने नमाज अता किया। इस दौरान मस्जिदों में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी रही।

नमाज अता करते लोग।

खबरें और भी हैं...