झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की शुक्रवार को संघ भवन में समीक्षात्मक बैठक जिलाध्यक्ष बासुकीनाथ राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कई समस्याओं पर चर्चा की गई। संघ के प्रधान सचिव मैनेजर प्रसाद सिंह ने मौके पर कहा कि सप्तम वेतन का पचास प्रतिशत बकाया एवं एचआरएमएस का कार्य संपन्न कराना है।
उन्होंने कहा कि यह कार्य नि:शुल्क किया जाना है पर कतिपय लोगो द्वारा इसमें शिक्षकों से मुद्रामोचन किया जा रहा है। मुद्रामोचन को निदंनीय करार देते हुए सिंह ने कहा कि ऐसे लोगो को संघ द्वारा चिन्हित किया जा रहा है। कहा कि इनके विरुद्व विभाग में शिकायत की जायेगी और रिपोर्ट आने पर कार्रवाई भी होगी। उन्होंने शिक्षकों को आगाह किया कि ऐसे लोगो के जाल में शिक्षक न फंसे। कहा कि संबंधित व्यक्ति को कागजात उपलब्ध करायें, परेशानी हो तो संगठन को इसकी सूचना दें ताकि इस दिशा में कारगर पहल की जा सके। बैठक में गौरी शंकर सिंह, परवेज आलम, जयदेव राय, योगेश्वर महथा, शशिधर पांडेय, रामकुमार देव, सत्येन्द्र चौधरी, नदीम परवेज, राम निरंजन कुमार, नीतेश्वर सिन्हा, जीतेन्द्र कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।