पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सतर्कता और निगरानी समिति की सदस्य बनीं लक्ष्मी कुमारी

सतर्कता और निगरानी समिति की सदस्य बनीं लक्ष्मी कुमारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोडरमा सांसद रवींद्र पांडेय ने बोड़ो की लक्ष्मी कुमारी को 16वीं लोकसभा के लिए गठित निगरानी और सतर्कता समिति में बतौर सदस्य बनाया है। इसकी सूचना डीसी सह सतर्कता और निगरानी समिति के सचिव को उन्होंने दे दी है।

कहा है कि शेष समय के लिए अनुसूचीत जाति कोटे से बतौर सदस्य रहेगी। यह स्थान उन्हें सुनील दास के स्थान पर दिया गया। कहा कि निगरानी समिति की सूचि में इसे संशोधन कर लें। वहीं भाजपा कानूनी और विधिक विषय विभाग झारखंड, रांची की ओर से उन्हें प्रदेश का सह संयोजक बनाया गया है। प्रदेश संयोजक विनोद कुमार साहु ने यह जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री को भी दे दी है। समिति में सदस्य बनाए जाने पर लक्ष्मी कुमारी ने सांसद के प्रति आभार जताया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है उसपर वे खरा उतरेगी। वहीं विधिक विषय विभाग का सह संयोजक बनाने पर प्रकोष्ठ के संयोजक को धन्यवाद दिया है। लक्ष्मी कुमारी पेशे से अधिवक्ता हैं। वे यहां से निर्दलीय मेयर का चुनाव लड़ी थी और चुनाव के बीच ही भाजपा में शामिल हो गई थी।

लक्ष्मी कुमारी।

खबरें और भी हैं...