पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने किया जमुआ विधायक आवास का घेराव

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने किया जमुआ विधायक आवास का घेराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार के साथ पूर्व में हुए समझौता को लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने जमुआ विधायक केदार हाजरा के आवास का घेराव किया। घेराव कार्यक्रम का समापन विधायक को मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्री मांग पत्र सौंपने के बाद की गई। संघ की प्रदेश अध्यक्ष देवंती देवी ने कहा कि संघ व सरकार के पदाधिकारियों के बीच संपन्न वार्ता में तीन महीने के अंदर कर्मचारियों की 11 सूत्री मांग पर सहमति पत्र निर्गत किया जाना था पर चार माह बीत जाने के बावजूद पत्र निर्गत नहीं किया गया है।

राज्य सरकार की कार्यशैली से सेविका, सहायिका व पोषण सखी में नाराजगी है। विधायक को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मांग से संबंधित आदेश शीध्र निर्गत नहीं किया गया तो 30 मई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जायेगा। इससे पूर्व घेराव कार्यक्रम में शामिल सेविका, सहायिका व पोषण सखी को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष देवंती देवी ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारी व महिला विरोधी है। कहा कि महिला कर्मियों की मांग पर राज्य सरकार उदासीन रवैया अपना रही है। वहीं दूसरी ओर सरकार महिला सशक्तिकरण का झूठा वादा करती है। उन्होंने कहा कि जब तक राज्य सरकार 11 सूत्री मांग को मान नहीं लेती तब तक आंदोलन का कार्यक्रम चलता रहेगा।प्रदेश सलाहकार प्रयाग प्रसाद यादव ने कहा कि सेविका, सहायिका व पोषण सखी के 30 मई को मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम के बाद भी नहीं मानी जाती तो राज्य की अस्सी हजार सेविका, सहायिका व पोषण सखी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जायेगी और व्यवस्था बेपटरी हो जाएगी।

मौके पर जिला सचिव रेखा मंडल, कुमारी तनुजा, मंजू यादव, अंबिका वर्णवाल, नमिता वर्णवाल, दीपमाला कुमारी, सुमिता देवी, फूलवंती देवी, जागेश्वरी देवी, गरिमा देवी, मीना यादव, किरण कुमारी, हसीना खातून, मेहर जहां सहित कई कर्मी मौजूद थे।

ज्ञापन सौंपती सेविका-सहायिका।

खबरें और भी हैं...