गिरिडीह | नाट्य संस्था आईना के तत्वाधान में आयोजित समर कैंप का समापन सोमवार को शहर के मेट्रोस हाउस में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया। समापन के मौके पर धनबाद नियोजन पदाधिकारी प्रकाश बैठा और चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रदीप जैन भी शामिल हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत कविता पाठ से की गई। मौके पर पल्लवी प्रकाश ने स्वलिखित कविता का पाठ किया। स्वच्छता घर से आधारित नाटक संस्था के प्रतिभागी सागर, प्रगति, पल्लवी प्रिया, शांति, स्वधा और सौम्या ने संयुक्त रूप से पेश कर लोगों के बीच घर से सफाई की शुरूआत कर अपने आसपास के क्षेत्र को हर स्तर पर सफाई रखकर बीमारियों से बचें रहने की बखूबी तरीके से संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान एे वतन, एे वतन जाने-माने जाने-मन ये समां ये बहार, दिल फिदा और जान निसार गीत पर नृत्य कर जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए गिरिडीह के बीएसएफ जवान सीताराम उपाध्याय को भावभिनी श्रद्धाजंलि दी। समर कैंप में शामिल प्रतिभागियों के इस नृत्य को देखकर हर वैसे लोगों की भी नम हो गई, जो कैंप के समापन पर मौजूद थे। मौके पर मां मेरी मां के गीत पर ही कैंप के सभी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संस्था के सचिव सह रंगकर्मी महेश अमन, मदन मंजर्वे, फाल्गुनी पाल, ललित कुशवाहा, विवेक कुमार, सर्वाणी घोष ने प्रशिक्षक की भूमिका अदा की।