गिरिडीह | झारखंड राज्य सरकारी पेंसनर्स एसोसिएशन की बैठक सोमवार को पेंसनर्स कार्यालय कचहरी परिसर में की गई। बैठक में दर्जनो पेंसनर्स ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता नरेन्द्र नरायण सिंह ने की। जिला उपभोक्ता फोरम में चल रहे मामला एंव पेंशन अदालत के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई । जिला महामंत्री रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा ने कहा कि जिला मे पेंशनधारियों की समस्या समाधान करने के लिए जल्द ही पेंशन अदालत लगाने की संभावना है। जिला उपभोक्ता फोरम में चल रहें उपभोक्ता परिवाद संख्या 14/18 भुनेश्वर प्रसाद वनाम शाखा प्रबंधक बैंक ऑफइंडिया, डोरंडा गिरिडीह में चल रहा है। शिक्षक श्री प्रसाद द्वारा सेवा में त्रुटि के मामला को लेकर एक लाख मुआवजा एंव झारखंड सरकार वित विभाग के पत्रांक 85827 मार्च 2015 एंव ज्ञापांक 70 दिनांक 2 मई 2016के आदेश नुसार बकाया भुगतान करने का आग्रह फोरम से किया गया है। बैठक में कवलदेव, सिंह, भरत प्रसाद गुप्ता, लाल मोहन प्रसाद, मसीदास मरांडी, सिसिलिया मुर्मू, शारदा प्रसाद पांडेय, रामेश्वर पांडेय, मथुरा महतो आदि उपस्थित थे।