गिरिडीह | क्षत्रिय कल्याण समाज की आगामी 3 जून को सुभाष पब्लिक स्कूल में एक बैठक आयोजित की गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए सीपी सिंह ने बताया कि उक्त बैठक में क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष का चुनाव कराया जायेगा। सिंह ने बताया कि उक्त बैठक का निर्णय सात सदस्यीय कमेटी के सदस्यों द्वारा ली गई है। उन्होंने बताया कि क्षत्रिय कल्याण समाज के अध्यक्ष निजी कारणों से पद से इस्तीफा दे चुके है। अध्यक्ष का पद कई माह से रिक्त है। बताया कि उक्त बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर चुनाव कराया जायेगा।