पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वन्यप्राणियों के जंगलों में जलश्रोत तैयारी करेगा विभाग

वन्यप्राणियों के जंगलों में जलश्रोत तैयारी करेगा विभाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह | पश्चिमी वन प्रमंडल के डीएफओ डॉक्टर सत्यम कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय में बैठक की। जिसमें सरकार के निर्देश पर वन्यप्राणियों के लिए जंगलों में पेयजल व भोजन की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। कहा कि भोजन एवं पानी की तलाश में वन्यप्राणी गांव की ओर भटकते पहुंच रहे हैं। जहां लोग उसकी हत्या कर दे रहे हैं या फिर वन्य प्राणी ही आम लोगों को नुकसान पहंुचा रहे हैं। इस परिस्थिति में जंगल में ही उन प्राणियों के लिए भोजन व पानी की व्यवस्था वन विभाग करेगी। सरकार के निर्देश पर वन्य प्राणियों के पीने के लिए पानी की व्यवस्था चेकडैम, कूप, तालाब, नाला आदि के माध्यम से किया जाएगा। इसे लेकर सभी रेंजरों व वन रक्षियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने वन प्रक्षेत्र में जाकर पानी के संसाधनों को चिंहित करें, तािक वन्य जीवों को पीने का पानी जंगलों में ही उपलब्ध करा दिया जाए। इस दिशा में वन विभाग के कर्मचारियों को गंभीरता से काम करने का निर्देश दिया गया है। 22 मई से यह कार्य आरंभ हो जानी चाहिए। जिस वन प्रक्षेत्र में जल श्रोत नहीं है, उस वन प्रक्षेत्र में जल श्रोत का निर्माण करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में रेंजर आरएन सिंह, दिग्विजय सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...