गिरिडीह | सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय सभागार में सोमवार को कश्मीर में शहीद हुए बीएसएफ जवान सीताराम उपाध्याय को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर कई शिक्षकों ने स्व उपाध्याय के चित्र पर पुष्पाजंलि कर उनके प्रति श्रद्वासुमन अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर प्रधानाध्यापक देवेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि फौज की नौकरी सिर्फ नौकरी नहीं बल्कि मातृभूमि की सेवा है। कहा कि इस महान सपूत का दिया गया बलिदान युवाओं को प्रेरणा देगी। कहा कि सभी को देश सेवा की शपथ लेनी चाहिए। कहा कि पीरटांड़ के पालगंज का युवक सीताराम उपाध्याय देश की सरहद पर शहीद होकर अमर हो गया है। जन्म-जन्म तक लोग उस महान सपूत को याद करेंगे। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने भी दो मिनट का मौन रखकर शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर शिक्षक मुन्ना प्रसाद कुशवाहा सहित कई शिक्षक व छात्राएं मौजूद थे।