अनुसूचित जाति-जनजाति संघर्ष मोर्चा के धरना में शामिल लोग।
गिरिडीह | सोमवार को अंबेडकर चौक पर अनुसूचित जाति-जनजाति संघर्ष मोर्चा ने एससी, एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के बदलाव को स्थगित करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल दास ने किया। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दास ने कहा कि अजा व अजजा पर रोजाना जुल्म ढाए जा रहे है, ऐसे जुल्म पर रोक के लिए केन्द्र सरकार व सुप्रीम कोर्ट कोई ठोस उपाय करें। कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन का देश में प्रावधान है पर उक्त नियम का देश में घोर उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने पिछड़े वर्ग के लिए भी सरकारी नौकरी में आबादी के हिसाब से आरक्षण देने की मांग की है। धरना कार्यक्रम में कमल दास के अलावा टेको रविदास, प्रमीला मेहरा, शिवनाथ दास, रोहित मेहरा, मुकेश मेहरा, गुलाब दास, मुन्ना दास, मोहन दास सहित कई लोग मौजूद थे।