गिरिडीह नगर निगम बनते ही 13 पचायतों के 26 गावों में कार्य कर रहे 43 सहिया को हटा दिया गया है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को सिविल सर्जन गिरिडीह को एक ज्ञापन सौंपा। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने दस वर्षों से कार्यरत 26 गांवों में 43 सहिया दीदी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उन्होंने मांग किया है कि कार्य से हटाये गए सभी 43 सहिया दीदी को यथाशीघ्र बहाल किया जाय नहीं तो आम आदमी पार्टी चरणबद्ध आंदोलन करने पर बाध्य होगा। सहिया रजिया बेगम और फातमा खातून ने बताया कि दस वर्षों से 43 सहिया दीदी द्वारा क्षेत्र में जो कार्य हो रहा है। उससे संस्थागत प्रसव में बढ़ोतरी हुई। सरकार शीघ्र इस पर फैसला ले। मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुनिल कुमार, यूथ विंग के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार, जिला सचिव सह सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार सिन्हा, विस उपाध्यक्ष राजु साव, अनिल गिरि, सहिया दीदी किरण शर्मा, चंदा देवी आदि थे।
ज्ञापन सौंपने पहुंची सहिया दीदी।