पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस भवन में स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

कांग्रेस भवन में स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते कांग्रेसी।

सिटी रिपोर्टर | गिरिडीह

सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि मनायी गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्घांजलि दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि कांग्रेसकर्मियों को स्व गांधी के बताए मार्ग पर चल कर ही उनके प्रति सच्ची श्रद्घांजलि दी जा सकती है। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला मीडिया प्रभारी सतीश केडिया ने कहा कि एक समय था जब अमेरिका ने भारत को कम्प्यूटर देने से इंकार किया था। कहा कि कम्प्यूटर की अहमियत समझ स्व राजीव ने संचार क्रांति के क्षेत्र इतना काम किया जिससे आज भारत संचार क्रांति मामले में भारत विश्व शक्ति बना हुआ है। कहा कि हर हाथ में मोबाइल व घर-घर में कम्प्यूटर स्व राजीव के दूरदर्शिता का परिणाम है। कार्यक्रम को नरेन्द्र कुमार सिन्हा छोटन, एनपी सिंह बुलु ने भी संबोधित किया। मौके पर शब्बन खान, सीताराम पासवान, आलमगीर आलम, वरूण सिंह, डा मो आजाद, महमूद अली खान, पारसनाथ मिश्रा, शेखर सिंह, सहदेव तिवारी, मो मुस्तफा, टिंकू खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...