पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएम आवास के लाभुक का धोखे से 20 हजार निकालने वाले बीसी पर होगा मुकदमा

पीएम आवास के लाभुक का धोखे से 20 हजार निकालने वाले बीसी पर होगा मुकदमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाभुक ने खाते से निकाला 10 हजार रुपए, शेष दिखा रहा था 5 हजार

जनवरी 2018 में ही चंदाडीह के छोटकी बेसरा के खाते में बीडीओ ने भेजा था 35 हजार रुपए

सिटी रिपोर्टर | गिरिडीह

प्रधानमंत्री आवास लाभुक के खाते से धोखे से 20 हजार रुपया निकालने वाले बैंक आॅफ इंडिया के बीसी पर मुकदमा करने का आदेश डीडीसी मुकुंद दास ने देवरी बीडीओ को दिया है। डीडीसी ने कहा कि देवरी प्रखंड के चहाल पंचायत के चंदाडीह की छोटकी बेसरा को पीएम आवास बनाने के लिए प्रथम किस्त की राशि उसके खाते में जनवरी 2018 में 35 हजार ऑन लाइन बीडीओ ने भेज दिया था। जिसमें से लाभुक ने 5 जनवरी को 10 हजार की निकासी की। इसके बाद उसके खाते में शेष 5 हजार ही बच गया। जब स्थानीय लोगों ने उसके खाते में मात्र 5 हजार राशि बचा हुआ देखा तो लाभुक के होश उड़ गए। उसने इसकी शिकायत मुखिया से की। मुखिया ने इस मामले की जांच करने की बात कह कर मामले को दबा दिया। जब दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद मुखिया ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की तो लाभुक ने इस बात की जानकारी रोजगार सेवक को दी। रोजगार सेवक ने यह बात बीडीओ को बताया।

डीडीसी ने मामले को गंभीरता से लिया और 11 मई को वे लाभुक के घर चंदाडीह पहुंच गए। लाभुक ने कहा कि पहली किस्त की राशि 35 हजार में से किसी ने 20 हजार रुपया निकाल लिया। इसकी शिकायत मुखिया से भी की लेकिन उसे पैसा नहीं मिला। जब पैसा ही नहीं है तो छत की ढलाई कैसे करेंगे। जांच में यह साफ हो गया कि बीसी ने लाभुक की आंखों में धूल झोंक कर 20 हजार रुपया निकाल लिया।

मुखिया का संबंधी है बीसी, इसलिए मामले को दबाया

बीसी मनोवर अंसारी चहाल मुखिया का संबंधी है। इसलिए उसने मामले को दबा दिया। धोखाधड़ी का मामला है। इस प्रकार धोखा देने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। उसने बीडीओ को बीसी पर प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया। मुकुंद दास, डीडीसी, गिरिडीह

खबरें और भी हैं...