- Hindi News
- National
- 48 घंटे में दुकान खाली नहीं करने पर शिवम ढाबा का सामान जब्त, सील एसडीएम ने कहा अवैध निर्माण व आवंटन के खिलाफ की गई है कार्रवाई
48 घंटे में दुकान खाली नहीं करने पर शिवम ढाबा का सामान जब्त, सील एसडीएम ने कहा-अवैध निर्माण व आवंटन के खिलाफ की गई है कार्रवाई
यह बोर्ड पॉलिसी का मैटर नहीं : जाधव
बोर्ड द्वारा नीलामी स्थगित करने के निर्णय पर एसडीएम ने कहा कि यह पॉलिसी मैटर नहीं है। यह कार्रवाई का मामला है और कार्रवाई का हक केवल कार्यपालक पदाधिकारी के अधिकार क्षेत्र में है। मामले की असलियत की जानकारी मेयर सुनील पासवान को भी नहीं थी।
शिवम ढाबा सील करते कर्मी, मौके पर एसडीएम जाधव।
शहर के दूसरे होटलों में भी बिकती है शराब, तो हमारे ऊपर ही कार्रवाई क्यों : पूर्व पार्षद
शिवम ढाबा के संचालक सह पूर्व वार्ड पार्षद शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि शहर के कई अन्य होटलों में भी शराब परोसी जा रही है। एसडीएम का अन्य होटलों पर ध्यान नहीं है। वे वार्ड में ठेला और लेबर की मांग कर रहे थे और गरीब की लड़की के लिए फ्री में पानी की मांग कर रहे थे। वहीं निगम क्षेत्र से बाहर टोल वसूली का विरोध भी उन्होंने किया था। इसलिए बदले में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने अपने खर्च पर होटल बनवाया था, 2014 की बोर्ड में होटल आवंटन पारित हुआ था। होटल संचालन का उनके पास लाइसेंस है। तब दुकान का आवंटन नहीं था तो उन पर किराया बकाया कैसे था।