हवा और बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत
बुधवार की दोपहर रुक-रुक कर हुई दो बार की बारिश से लोगो को राहत महसूस हुई पर शहर का नजारा बदरंग नजर आया। दोपहर बारह बजे तक सूर्य की तपीश से लोग परेशान थे पर बारह बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में काले बादल छाने लगे। काले बादलों ने शहर को दो बार भिंगोया, इससे आम जन जीवन को राहत मिली पर शहर की स्थिति नारकीय हो गई। मौसम में आयी नरमी के कारण शरीर को झुलसाने वाली गर्मी से लोगो को राहत मिली। हल्की बारिश ने ही शहरी क्षेत्र की स्थिति नारकीय कर दी। स्टेशन रोड, बड़ा चौक, मुस्लिम बाजार, बीबीसी रोड, मकतपुर रोड, कालीबाड़ी रोड, भंडारीडीह जैसे इलाकों की स्थिति बदतर हो गई। सुबह कई क्षेत्रों में नाली से निकाली गई कचड़ा बारिश के कारण पुन: नाली में चली गई, इस कारण शहर की कई नालियां जाम हो गई। नाली जाम होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर रेंगता नजर आया। बारिश के कारण शहर की मुख्य सड़कें साफ नजर आयी तो गली-मुहल्ले की स्थिति नारकीय नजर आयी। ऐसी स्थिति में लोगों का घरो से निकलना मुश्किल हो गया।