सुगासार में दो अवैध आरा मीलों पर वन विभाग का छापा, संचालक पर मुकदमा
पूर्वी वन प्रमंडल डीएफओ ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह वन प्रक्षेत्र सुगासार में वर्षों से चल रहे दो अवैध आरा मीलों पर मंगलवार को रात भर मुफ्फसिल थाना प्रभारी के सहयोग से कार्रवाई करते हुए दो आरा मीलों को ध्वस्त करते हुए 5 लाख से अधिक कीमती लकड़ी को जब्त कर हाइवा ट्रक एंव ट्रैक्टर से वन प्रमंडल गिरिडीह लाया गया। यह गिरिडीह वन प्रक्षेत्र में सबसे बड़ी कार्रवाई पूर्वी वन प्रमंडल द्वारा की गई है।
डीएफओ कुमार आशीष ने कहा की उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गिरिडीह वन प्रक्षेत्र सुगासार में दो आरा मील बर्षों से चल रहा है। इस आरा मील मे प्रतिदिन लाखों रुपये की लकड़ी चीराई हो रही थी। इस आरा मील पर कार्रवाई करने के लिए उसने एसपी से पुलिस बल देने की मांग की। एसपी ने मुफ्फसिल थाना प्रभारी को पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर डीएफओ द्वारा की जा रही कार्रवाई में सहयोग करने का आदेश दिया। थाना प्रभारी पुलिस बल अौर रेंजर सुबेंदु कुमार के साथ एक दर्जन से अधिक वन रक्षी थाना घटना स्थल पर पहुंचकर रात भर दोनों आरा मील को उखाड़ कर 5 लाख से अधिक कीमती लकड़ी जब्त करने में सफलता हासिल की। अवैध आरा मील मालिक पुलिस, रेंजर और वन रक्षी को को देखते हुए फरार हो गया। किसी भी परिस्थिति मेंं अवैध आरा मील को जिले मं चलने नहीं देंगे। इस संबंध मं रेंजर सुबेंदु कुमार ने कहा कि सुगासार के माधो टोला में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोती लेदा के निवासी राजू यादव एंव लाटो वर्मा गिरिडीह वन प्रक्षेत्र सुगासार उसरी नदी के किनारे कई वर्ष से अवैध आरा मील चला रहा था। डीएफओ के आदेश पर उन्होंने दो आरा मील को उखाड़कर शीशम, महुआ, कैसिया, सागवान, कटहल ,जामुन की लकड़ी 5 लाख से अधिक जब्त कर वन प्रमंडल मुख्यालय लाया। इस संबंध दोनों अवैध आरा मील मालिक राजू यादव, लाटो वर्मा पर वन अधिनियम के तहत न्यायालय में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जब्त की गई लकड़ी।