मजदूरों की रिहाई को ले सीएम से मिले पूर्व विधायक
बगोदर | अफगानिस्तान में अपहृत झारखंड के चार मजदूरों की सकुशल रिहाई की मांग के संदर्भ में बुधवार को भाकपा माले के केंद्रीय कमिटी के सदस्य सह बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिले। मुलाकात कर कहा कि मजदूरों के अपहरण हुए बारह दिन बीत गए परंतु अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।मजदूरों का कोई सुराग नहीं मिल पाने से उनके परिजन काफी चिंतित है।उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि झारखंड सरकार भारत सरकार से बात कर भारत सरकार का एक प्रतिनिधि मंडल अफगानिस्तान भेजे। जिसमे झारखंड सरकार के भी वरीय पदाधिकारियों का दल शामिल हो तथा दूतावास से भी बात करे ताकि अफगानिस्तान सरकार और केण्इण्सीण् कंपनी पर दवाब बन सके।मजदूरों की सकुशल वतन वापसी हो सके।श्री सिंह ने यह भी कहा कि चूंकि कंपनी भारतीय है इसलिए सरकार कंपनी के पदाधिकारियों से बात करे और दवाब बनाये।इस बाबत मुख्यमंत्री श्री दास ने बताया कि वे आज ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात कर इस मामले में त्वरित कदम उठाने की बात कहेंगे। ताकि झारखंड के मजदूरों की सकुशल वतन वापसी हो सके। बताते चलें कि 6 मई 2018 को अफगानिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा के प्रकाश महतोएप्रसादी महतो तथा माहुरी के हुलास महतो व हजारीबाग के टाटीझरिया के बेड़म के काली महतो का अपहरण कर लिया था। सभी मजदूर केण्इण्सीण् कंपनी में कार्यरत थे।अगवा मजदूरों की रिहाई की बात तो दूर इस दिशा में सरकार के प्रयास के पैमाने में सुस्ती से परिजन चिंतित है।