पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लीगल लिटरेसी फोर स्टूडेंट क्लब का उद्घाटन

लीगल लिटरेसी फोर स्टूडेंट क्लब का उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम को संबाेधित करते न्यायिक पदाधिकारी।

भास्कर न्यूज | बनियाडीह

सदर प्रखंड अंतर्गत महेशलुण्डी पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय महेशलुण्डी में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह की ओर से बच्चों को उनके अधिकार एवं कानून से जुड़ी जानकारियां से अवगत कराने के लिए लीगल लिटरेसी क्लब फॉर स्टूडेंट का उद्घाटन किया गया। जहां क्लब को निरंतर एवं सुचारू रूप से चलाने के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया। मौके पर प्रधान न्यायाधीश गिरिडीह राजेश कुमार वैश्य, डॉक्टर आरपी दास, पीएलवी दिलीप कुमार समेत अन्य दो सदस्य लीगल लिटरेसी क्लब में सदस्य के रूप में शामिल हुए हैं।

किसी भी काम को कल की जगह आज कर लो

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार वैश्य ने कहा कि इस क्लब के गठन का मुख्य उद्देश्य स्कूल के बच्चों को सही दिशा प्रदान करना है। इसे हाई टेक्नोलॉजी युग में बच्चे किसी से पीछे ना छूट जाए इसलिए उन्हें संबंधित जानकारियां उन तक पहुंचाना है, पढ़ाई से संबंधित अधिकार बच्चों को मुहैया कराना है। बच्चों के साथ प्रधान न्यायाधीश ने उनके हौसला अफजाई के लिए उन्हें किसी भी काम को कल की जगह आज करने की सीख दी।

उन्होंने कहा कि चाहे वह कोई भी काम हो आपके स्कूल से जुड़ा हो या फिर आपके घर से जुड़ा हो उन्हें कल की जगह आज करने का प्रयास करें। ताकि आप सभी विद्यार्थी इस देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव मनोरंजन कुमार, बीईओ अब्दुल वफा, देवेंद्र कुमार ,अरुण कुमार वर्मा, मुखिया हरगौरी साव, पंचायत समिति प्रतिनिधि गणेश ठाकुर, स्कूल प्रबंधन अध्यक्ष अविनाश कुमार मंडल, पारा लीगल वॉलेंटियर संजय ठाकुर, प्रधानाध्यापक शिशिर बरनवाल समेत कई ग्रामीण मौके पर उपस्थित थे।

कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे।

खबरें और भी हैं...