पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक घंटे की बारिश में शहर के कई सड़कें और गलियाें में पानी भरा

एक घंटे की बारिश में शहर के कई सड़कें और गलियाें में पानी भरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मानसून के प्रवेश में अभी एक माह का पूरा समय बाकी है। लेकिन बुधवार को हुए एक घंटे के बारिश से करीब शहर के कई क्षेत्र तालाब में तब्दील हो गए। नगर निगम के गठन के बाद पहले बारिश ने शहर की स्थिति ऐसा कर दिया कि मानो शहर से सफाई कर्मी व उनके कंट्रोलर ही अदृश्य हो चुके है। ऐसे क्षेत्रों को देखकर कहा नहीं जा सकता था, कि यहां सड़क भी है। लिहाजा, ऐसे सड़कों पर घुटनों भर हुई बरसात के पानी के साथ नालियों का पानी भी भर गया। जिसे इन सड़कों पर लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठाते देखा गया। वाहनों चालकों को तो जहां कुछ परेशानी हुआ, तो पैदल राहगीरों को सबसे अधिक समस्या उठाना पड़ा। बारिश के कारण सबसे अधिक परेशानी शहर के चंदौरी रोड-बक्सीडीह रोड में दिखा। जहां पैदल चलना तो दूर वाहन से चलना भी बेहद जोखिम भरा रहा। बावजूद लोग जोखिम लेकर सड़क से गुजरते दिखें। करीब डेढ़ फीट पानी इस रोड में बह रहा था। बारिश खत्म होते ही स्थिति बेहद भयावह हो गया। नालियों का पानी भी बीच सड़क पर बहता दिखा। लिहाजा, जितने लोग चंदौरी व बक्सीडीह रोड जाने के लिए घुसे, तो वैसे लोग बैरंग लौट गए। कमोबेश, यही दृश्य मेन रोड काली बाड़ी के समीप एक दुकान के भीतर नजर आया, जो बरसात के बाद दुकान के बजाय तालाब में तब्दील नजर आया। जबकि मकतपुर रोड, डॉक्टर्स लाईन समेत शहर के आधा दर्जन से अधिक क्षेत्र तालाब में तैरता हुआ नजर आया। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि शहर के सिस्टम को सुधारने में लगी एसडीएम सह कार्यपालक पदाधिकारी विजया जाधव क्या मानसून के प्रवेश से पहले शहर के नालियों की सफाई करा पाएगी। हालांकि नगर निगम के महापौर सुनील पासवान कुर्सी संभालने के साथ ही दावा कर चुके है कि जल्द ही पूरे शहर की सफाई शुरू कराया जाएगा। लोगों को हर हाल में गंदगी मुक्त शहर मिलेगा। फिलहाल, निगम में कुछ मुद्दों को लेकर महापौर व ईओ में चल रही तनातनी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है कि अगर ऐसा ही चलता रहा, तो इसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ सकता है।

चंदौरी रोड में जमा पानी।

खबरें और भी हैं...