उर्वरक प्रशिक्षक परिभ्रमण के लिए रवाना हुए रांची
गिरिडीह | 40 देशी उर्वरक अनुज्ञप्ति धारक प्रशिक्षक को एक दिवसीय प्लांडू रांची भ्रमण के लिए बुधवार को जिला कृषि पदाधिकारी ब्रजेश्वर दुबे ने झंडा मैदान से हरी झंडी दिखाकर बस का रवाना किया। इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि जिले में 190 उर्वरक अनुज्ञप्ति धारक हैं। जिसे राज्य सरकार द्वारा प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया था। वर्ष 2017-18 में 40 अनुज्ञप्ति धारक को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को उर्वरक के रांची का प्लांडू भ्रमण के लिए बीटीएम रमेश कुमार के साथ भेजा गया है। वहां पर अनुज्ञप्ति धारकों को खाद-बीज और खेती से संबंधित जानकारियां दी जाएगी।