पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिविल सर्जन ने पैथोलॉजी की जांच की, मिली कई गड़बड़ियां

सिविल सर्जन ने पैथोलॉजी की जांच की, मिली कई गड़बड़ियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | गिरिडीह

सिविल सर्जन डॉक्टर आरआर प्रसाद, डॉक्टर आरपी दास, डॉक्टर अशोक कुमार ने बुधवार को शहर में चल रहे बिरसा जांच घर मकतपुर, केयर लेबोरेटरी मकतपुर, लाइफ लाइन जांच घर मकतपुर एवं खालसा रोड स्थित मॉडर्न जांच घर में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन ने बताया कि जांच घर में कई अनियमितताएं हैं। संचालक से जांच के कागजात की मांग की गई तो पैथोलाॅजी चलाने की कोई कागजात नहीं दिखाया गया। उन्होंने ने शीघ्र जांच घरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश संबंधित दिया। यहां तक कहा कि जांच घर खुला पाये जाने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

उन्होंने बिरसा, केयर, लाईफ लाईन जांच घर संचालक को 24 घंटे के भीतर जांच घर का कागजात दिखाने को कहा। कागजात नहीं दिख जाने पर संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...