शोभा यात्रा के साथ शांति भवन आश्रम में भागवत कथा शुरू
शहर के मकतपुर स्थित शांति भवन आश्रम में आश्रम की गुरू मां नारायणी के सानिध्य में 21 दिवसीय श्रीमद्भभागवत कथा की शुरूआत बुधवार को शहर में निकले शोभा यात्रा के साथ हुआ।
सुबह में निकले शोभा यात्रा में जहां वाहन में गुरू मां के साथ आश्रम की साध्वी चैतन्य, साध्वी रीता, विवेक शर्मा के साथ सुनील कंधवे समेत कई महिलाएं-पुरुष व युवक-युवतियां शामिल हुए। वहीं आश्रम की साध्वी सिर पर श्रीमद्भभागवत ग्रंथ लिए शहर भ्रमण के लिए निकली। गाजे-बाजे के साथ निकले शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान कृष्ण का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे।
शहर भ्रमण के बाद शोभा यात्रा शांति भवन आश्रम पहुंच कर समाप्त हुआ। जबकि देर शाम कथावाचक सीताराम शास्त्री ने भवन परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच भागवत कथा के महिमा का बखान करते हुए कहा कि जहां-जहां भागवत कथा का आयोजन होता है। वहां पर विपदाओं का अंत भी होता है। श्रद्धालुओं के बीच कथा का श्रवण कराते हुए कथावाचक शास्त्री ने 21 दिनों तक श्रद्धालुओं को भागवत कथा के माध्यम से भगवान कृष्ण के लीलाओं को जानने का मौका मिलेगा।
उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि घोर कलियुग के दौर में भगवान कृष्ण ने ही भक्तों को हर विपदाओं से मुक्ति दिलाया। कथा के पश्चात आश्रम में आरती कर कथा का समापन किया गया। मौके पर आश्रम के स्वयं सेवक समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
धार्मिक अनुष्ठान
गुरू मां नारायणी के सानिध्य में 21 दिवसीय कथा प्रारंभ, सुनने के लिए पहले दिन ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कथा करते प्रवचनकर्ता।
मौजूद श्रद्धालु।