न्यायालय के मध्यस्थता केंद्र में एलईडी टीवी लगा
गिरिडीह | पक्षकारों को कानूनी जानकारी आसानी से मिले इसके लिए मध्यस्थता केंद्र में एलईडी टीवी लगाया गया। गीत-संगीत के माध्यम से कानूनी जानकारी मिलेगी। व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित मध्यस्थता केंद्र में एलईडी टीवी लगाया गया। जिसका उद्घाटन बुधवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष राजेश कुमार वैश्य, प्रधान न्यायधीश कुटुंब न्यायालय सुरेशचंद्र जायसवाल, डीजे1 रामबाबू गुप्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मनोरंजन कुमार, न्यायधीश प्रभारी रंजय कुमार, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पांडेय और महासचिव चुन्नूकांत ने संयुक्त रूप से किया। एलईडी का उद्घाटन के साथ ही प्रधान जिला जज ने रिमोट का बटम दबाकर टीवी को चालू किया और पदाधिकारी समेत पक्षकार लोग एक साथ बैठकर नालसा नई दिल्ली और झालसा रांची द्वारा बनाए गए लघु फिल्म एक मुट्ठी आसमां पर हक हमारा भी है और अकेले नहीं हैं आप को टीवी पर देखा। प्रधान जिला जज ने कहा कि गीत संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक करना सुगम व सरल है। गीत संगीत के माध्यम से किसी भी विषय पर जागरूक करना सशक्त माध्यम है।